*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा विकास नगर स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाया गया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर


कोंडागांव नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाता है इसी कड़ी में दिनाँक 15 मार्च 2026 दिन रविवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों के द्वारा विकास नगर स्टेडियम में झाड़ू मार कर साफ सफाई किया गया l भारतीय जनता युवा मोर्चा कोंडागांव के जिला अध्यक्ष नागेश देवांगन के द्वारा प्रशिक्षार्थियों को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया और उन्होंने युवाओं को बताया कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया था। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा साफ रखना है। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2014 को आरम्भ किया गया। श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं मंदिर मार्ग पुलिस थाने में स्वच्छता अभियान को शुरू किया। धूल-मिट्टी को साफ़ करने के लिए झाडू उठाकर स्वच्छ भारत अभियान को पूरे राष्ट्र के लिए एक जन-आंदोलन का रूप दिया और कहा कि लोगों को न तो स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए। इसके बाद सभी ने मिलकर स्वच्छ भारत- सुंदर भारत स्वच्छ और स्वच्छ कोंडागांव – सुंदर कोंडागांव के नारे लगाएं l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक श्रीकांत तिवारी, पूर्व सैनिक ढालेश साहू और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *