*खबर का असर: सुभाष पार्क चौराहे की सूरत बदलेगी, टूटी जालियों की जगह होगा नया निर्माण*

नरसिंहपुर ,आशीष कुमार दुबे

​नरसिंहपुर। शहर के व्यस्ततम सुभाष पार्क चौराहे पर लंबे समय से टूटी पड़ी पत्थर की जालियां और उनके कारण हो रही असुविधा पर अब नगर पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका सीएमओ नीलम चौहान ने चौराहे के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण आश्वासन दिया है।
शहर के मुख्य केंद्र सुभाष पार्क चौराहे पर लगी पत्थर जालियां कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं, जिससे न केवल दुर्घटना का अंदेशा बना रहता था बल्कि शहर की सुंदरता पर भी दाग लग रहा था।
​ नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि चौराहे की इन टूटी जालियों को या तो पूरी तरह बदला जाएगा या फिर उस स्थान पर नए सिरे से निर्माण कार्य कर उसे आकर्षक रूप दिया जाएगा। वही नगर पालिका अधिकारी द्वारा कहा कि प्रशासन का लक्ष्य केवल मरम्मत करना नहीं, बल्कि चौराहे के स्वरूप को निखारना है ताकि यातायात सुगम हो और शहर की सुंदरता बढ़े।

इनका कहना है कि
​”सुभाष पार्क चौराहे पर जो जालियां टूटी हुई हैं, उन्हें लेकर ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। यदि वैसी ही जालियां उपलब्ध होती हैं, तो उन्हें तत्काल बदला जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो उस स्थान पर नए सिरे से निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा ताकि चौराहे की सुंदरता बढ़ सके और आमजन को सुविधा हो।”
​— नीलम चौहान, सीएमओ, नगर पालिका नरसिंहपुर

​जनता की राहत:-
​सुभाष पार्क चौराहा शहर का हृदय स्थल माना जाता है, जहाँ से दिनभर हजारों लोगों का आवागमन होता है। नगर पालिका के इस निर्णय से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने खुशी जताई है। लोगों का मानना है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से शहर के मुख्य मार्ग की व्यवस्था और भी बेहतर हो जाएगी।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *