*जायसवाल निको इंडस्ट्रीज द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय निमोरा*

तिल्दा/नेवरा ,गोवर्धन यदु

तिल्दा/नेवरा@जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा संयंत्र के आसपास के गांव में लगातार शिक्षा स्वास्थ्य एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करता है इसी कड़ी में आज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री एस के स्वेन एवं अध्यक्ष मानव संसाधन विभाग श्री आलोक पांडे के नेतृत्व में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के ” स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं ” स्तम्भ के अन्तर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, निमोरा में संस्थान द्वारा 200 विद्यार्थियों का स्वस्थ्य परीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत ब्लड ग्रुप,हीमोग्लोबिन की मात्रा,आँख की जांच आदि,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसिवा के सहयोग से डॉ रवि चंद्राकर एवं डॉक्टर मिलिंद श्रीवास्तवद्वारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक महोदया श्रीमती मेघ लता बंजारे, श्री शिव पूजन सिंह,श्री चंद्र कांत एवं , प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक राम निषाद, व अन्य शिक्षिका एवं शिक्षक गड़ ,ग्राम प्रधान श्रीमती गौरी परिधि मानव संसाधन विभाग के मो० मोहिबुल्लाह खान,श्री आर एस गौराहा, श्री राजेन्द्र राठौर, तथा श्री शुभांशु नायक उपस्थित थे।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *