संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर हेतराम सोम द्वारा सीजीटीए के ज्ञापन पर कार्यवाही

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर हेतराम सोम द्वारा सीजीटीए के ज्ञापन पर कार्यवाही करते हुए विभागीय डी एड योग्यता जोड़ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर संभाग को आदेश जारी किया गया छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी, प्रदेश संयोजक वाजिद खान जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला जिला सचिव संतोष जायसवाल सहित सभी जिला पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्षों ने धन्यवाद ज्ञापित किया व एसोसिएशन ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया है कि उक्त आदेश के परिपालन में विभाग़ द्वारा पत्राचार से डी एड, डी पी ई किए शिक्षको की सेवा पुस्तिका में योग्यता इंद्राज करने हेतु तत्काल सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करें जिससे शासन के आदेश का पालन हो सके, एसोसिएशन ने बताया कि एस सी ई आर टी द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2020 के तहत सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की मनसा थी जिसके तहत प्रशिक्षित सभी शिक्षक संवर्ग को को विभागीय रूप से प्रशिक्षित करते हुए उनके सेवा पुस्तिका में योग्यता इंद्राज करने आदेश जारी किया गया था किंतु कई शिक्षकों का उक्त योग्यता इंद्राज नहीं करने से वर्तमान में प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला की पदोन्नति सूची में अप्रशिक्षित होने पर अपात्र हो गए अब उन्हें इसका लाभ मिलेगा

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *