शराब से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला

सुखदेव आजाद

Express ==जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब पीने से रोकने पर एक बेटे ने अपनी ही मां पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार पोड़ी निवासी दयाशंकर कश्यप (34 वर्ष) को उसकी मां बार-बार शराब पीने से मना करती थी। इसी बात को लेकर 11 मार्च 2026 की सुबह दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दयाशंकर ने टांगी से अपनी मां के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और काफी खून बहने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में अपराध क्रमांक 91/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *