*अपर कलेक्टर ने किया पीएम श्री प्राथमिक शाला केवटीनटोला का निरीक्षण* *पीएम श्री में शैक्षणिक सुविधाओं का इजाफा होने से पड़ोसी ग्राम के बच्चे भी दाखिला ले रहे *

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

पीएम श्री प्राथमिक शाला केवटीनटोला में जितेंद्र कुमार कुर्रे अपर कलेक्टर ने गुरुवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। साथ में खंड शिक्षा अधिकारी केजू राम सिन्हा जी भी उपस्थित थे। अपर कलेक्टर साहब ने विद्यालय की समस्त गतिविधियों का जायजा लिया। सभी कक्षाओं में शैक्षिक गुणवत्ता की जांच के लिए बच्चों से प्रश्न किये, जिसका उत्तर बच्चों के द्वारा सही-सही दिया गया। कक्षा पहली के बच्चों ने ग्रीन बोर्ड में लिखित अपठित कहानी के वाक्य को पढ़कर सुनाया। कक्षा चौंथी में गुणा संक्रिया बनाये कक्षा पांचवी में अंग्रेजी पुस्तक के पाठ का वाचन बच्चों के द्वारा किया गया तथा ग्रीन बोर्ड में पहाड़ा बनाकर भी दिखाये। शिक्षण गतिविधियों के लिए निर्मित जादुई पिटारा के उपयोग की जानकारी चंद्रिका प्रसाद साहू सहायक शिक्षक के द्वारा अपर कलेक्टर साहब को प्रस्तुतिकरण कर दी गई। बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल हेतु वाटर कूलर, किचन शेड शौचालय, हैंडवाश स्थल का अवलोकन किया गया तथा स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली गई तथा स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया गया।

प्रधानाध्यापक उपेश्वर ठाकुर द्वारा जानकारी दी गई कि
ग्राम केवटीनटोला के 6-11 आयु वर्ग के बच्चे प्राइवेट स्कूल में अध्यनरत नहीं है। पीएम श्री बनने व शैक्षिक सुविधाओं में इजाफा होने से पड़ोसी गांव के 25 बच्चे इस विद्यालय में दाखिला लिये हैं जिससे शाला की दर्ज संख्या भी बड़ी है। निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक जितेन्द्र कुमार सलाम व शाला में पदस्थ शिक्षक किशोर सिन्हा, राजेश्वरी ठाकुर, सतीमा ठाकुर, रेणुका चुरेन्द्र उपस्थित थे।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *