
@ अभिषेक सिंह ठाकुर
167 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के कमाण्डेंट श्री राजीव कुमार के मार्गनिर्देशानुसार बटालियन के जवानों ने बचाई दो व्यक्तियों की जान ।
167 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के कार्मिक जो कि सीओबीयों से वाहिनी मुख्यालय में अवकाश के लिए आ रहे थे उसके आगे 12 टायर वाला ट्रक संख्या- सीजी 05 जे 2012 जो कि राठी राईस मिल भानुप्रतापपुर का था व जिसका मालिक रमेश राठी है वह वाहन अनियत्रित होकर सीओबी भुस्की के नजदीक गुमरीचुआ नाले के अन्दर पलट कर गिर गया जिसके अन्दर तीन व्यक्ति सवार थे।
167 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों ने जैसे ही वाहन को पलटते हुए देखा तो कार्मिकों ने अपने वाहन को रोककर तुरंत तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे व्यक्तियों में से दो को सकुशल बाहर निकालकर प्रथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गकोंदल भेजा।
ग्रामवासी सीमा सुरक्षा बल के इस कार्य की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
