दीपक विश्वकर्मा
Express == पाली थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों, नशीली दवाइयों, नशीले सिरप और इंजेक्शन की खुलेआम बिक्री हो रही है। नई युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंस रही है, जिससे वे गलत राह पर चलने को मजबूर हो रहे हैं। थाना प्रभारी इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं लोगों का कहना है कि बाजारों और गली मोहल्ले में ये नशीले सामान बेखौफ होकर बिक रहे हैं। युवाओं को निशाना बनाकर dealers सक्रिय हैं, जिससे युवा अपने नशे के लिए अपराध के राह में चल पड़े हैं चोरी जैसी अपराध और अपराधियों की संख्या बढ़ रही है वहीं युवाओं को स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं थाना प्रभारी को इस और ध्यान देने की अति आवश्यक है नहीं तो आने वाले समय में पाली क्षेत्र में युवाएं नशे की गिरफ्त में रहेंगे और अपराध और भी तेजी से बढ़ेगा।।

Leave a Reply