उमरिया रेलवे स्टेशन की पार्किंग बनी नंबर वन, सभी सुविधाओं से लैस

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया रेलवे स्टेशन बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले उमरिया रेलवे स्टेशन की पार्किंग ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के दम पर नंबर वन की पहचान हासिल कर ली है। यह पार्किंग न केवल सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, बल्कि यात्रियों के बीच अपनी अलग छाप छोड़ रही है उमरिया जिले का यह प्रमुख रेलवे स्टेशन अब पार्किंग के मामले में भी अव्वल साबित हो रहा है 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती, साफ-सफाई का विशेष ध्यान, पीने का स्वच्छ पानी और वाहनों की पूर्ण सुरक्षा जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। पार्किंग ठेकेदार स्वयं इन व्यवस्थाओं में सक्रिय रहते हैं, जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पार्किंग मंडल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ है और निरंतर निगरानी से इसकी गुणवत्ता बनी हुई है। यात्रियों ने भी इसकी तारीफ की है, जो स्टेशन की समग्र छवि को मजबूत कर रही है।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *