यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

प्रति वर्ष की भांति सखी संगनी सिटी व्युमंस क्लब कांकेर के द्वारा *नारी आरोग्यम* फन फिटनेस का आयोजन किया जिसका उद्देश्य महिलाओ के स्वास्थ्य से संबंधित था । हर एक वह महिला चाहे वह हाउसवाईफ, कामकाजी महिलाए हो , वो अपने से पहले अपने परिवार को ध्यान देती है जिसके कारण वो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही देती है । 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी आरोग्य कार्यक्रम कर उन्हे उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम मे जुंबा करवाया ।जुंबा का सेशन श्रीमती नम्रता राजपूत ने कराया और उपस्थित महिलाओ को स्वास्थ्य का मंत्रणा भी दिया गया।
नारी अरोग्यम कार्यक्रम की सखी संगनी सिटी व्युमंस क्लब की फाउंडर रीना लारिया ने बताया की क्लब के द्वारा प्रति वर्ष अलग अलग थीम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आगे लाना व प्रोत्साहित करना है । सफल कार्यक्रम मे कनकलता जोशी, ज्योत्सना गुप्ता,अलका कोठारी,विजयलक्ष्मी कौशिक, शालिनी राजपूत, पूजा सोनी, गीतांजली देव , आयुषी पाण्डे सुषमा गुप्ता, हर्षा कोठारी, जसवाल, पदमिनी साहू, स्मृति कौशिक, विरल कोठारी व अनु गुप्ता,सरिता राठी, भावना शर्मा, रश्मि शर्मा,मनिषा व्यास व ममता शर्मा उपस्थित रही ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मिलन कार्यक्रम भी रखा जिसमे महिलाओ ने एक दुसरे को सौहार्दपूर्ण तरीके से गुलाल लगा कर फूलो की होली खेली व आने वाले समय पर क्या क्या कार्यक्रम किया जाना है । इसकी रुप रेखा तैयार की गई। सखी संगनी सिटी व्युमंस क्लब कांकेर के दवारा विशेष रूप से आंमत्रित श्रीमती भावना शर्मा, व रश्मि शर्मा, ममता व्यास व श्रीमती नम्रता राजपूत जी का शील व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply