*तिल्दा नेवरा गोवर्धन यदु*
तिल्दा नेवरा@-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का तिल्दा नेवरा दीनदयाल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे एक निजी शादी समारोह में शामिल होने आए थे ,इस मौके पर तिल्दा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजितेश शर्मा के नेतृत्व में चौक पर जोरदार आतिशबाजी की गई । कार्यकर्ता दीपक बैज ,सोनिया, राहुल गाँधी भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाते दीपक बैज का फूल मालाओ से स्वागत किए।कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा यह जोश कार्यकर्ताओं में हमेशा रहे। उन्होंने कहा कि मेरा जो यहां ऐतिहासिक स्वागत किया गया है उसके लिए मैं सभी कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं ।इस अवसर पर कांग्रेस के ओम ठाकुर,देवदास टंडन ,के कृष्णमूर्ति,सुनील सोनी, कैलाश गाँधी ,अनूप रवानी,गोवर्धन यदु, मुरली वर्मा,दिलीप देवांगन, सनद सेन,तोरण जांगड़े ,अनिल सिंह,अनुराग पांडे,अजय चौहान,अजय मारकंडे,छोटू नवरंगे, तरुण अग्रवाल, प्रदीप नामदेव, संतोष यादव, हरी मारखंडे,लक्ष्मी नारायण वर्मा चांपा, पूना राम वर्मा, डिगेश्वर वर्मा,विक्की यादव, विजय चंदवानी, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply