*महिला दिवस पर गरीब महिलाओं का सम्मान किया पप्पू मोटवानी ने,,,,*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” द्वारा की गई समाज सेवाएं लीक से हटकर रहती हैं, इनमें नयापन होता है, इसीलिए अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके कार्यकर्ता अधिक प्रशंसा के पात्र होते हैं। आज 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “जन सहयोग ” ने एक नई राह दिखाई। उन्होंने समाज के गरीब तबके की महिलाओं का सम्मान करने का निश्चय किया और इस निश्चय पर अमल करने हेतु वे अपनी टीम लेकर शहर की निर्धन बस्ती अटल आवास पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात सुबह-सुबह अनेक गरीब महिलाओं से हुई जो लोगों के घरों में काम करती हैं या खुद का छोटा-मोटा काम करती हैं, कुछ ऐसी भी हैं, जो लाचारी में भिक्षावृत्ति से गुजारा करती हैं। अजय पप्पू मोटवानी ने वहीं एक छोटा सा सादगी भरा प्रोग्राम आयोजित कर सबको महिला दिवस के विषय में बताया और उनका सम्मान करते हुए वस्त्र आदि उपहार में दिए । सब ने वहीं बैठकर नाश्ता भी किया। अजय पप्पू मोटवानी ने बुजुर्ग महिलाओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया । महिलाओं की ओर से त्रिलोचना टांडिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम लोग पप्पू भाई को अच्छे से जानते हैं, क्योंकि वह सब के सुख-दुख में साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं । बिना किसी भेदभाव के सब की सेवा करते हैं। कुछ रोजेदार मुस्लिम महिलाएं भी उनमें थीं ,जिन्होंने नाश्ता लेने से तो विनम्रता पूर्वक इनकार किया लेकिन आशीर्वाद देने में आगे रहीं। अजय पप्पू मोटवानी ने अपनी संस्था के बारे में बताते हुए कहा कि “जन सहयोग” समाजसेवी संस्था पिछले 20 वर्षों से रजिस्टर्ड है और जहां भी जिस प्रकार की भी सेवा की ज़रूरत होती है , हम लोग वहां पहुंचकर जितना भी हमसे हो सकता है ,उतनी मदद अवश्य करते हैं। हम किसी से चंदा नहीं लेते और केवल सब का आशीर्वाद चाहते हैं। सेवा में ही सुख है और यही हमारे जीवन का उद्देश्य है । आज के इस सादगी पूर्ण कार्यक्रम में “जन सहयोग ” कै अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा भूतपूर्व सैनिक टी के जैन, राजेश चौहान शैलेंद्र देहारी, मनोज कुमार दुबे आदि वरिष्ठ समाजसेवी सक्रिय थे। उपस्थित महिलाओं में अमृत बाई, ईश्वरी मरकाम, त्रिलोचना टांडिया, मनभा मरकाम, रीता यादव ,आरिफा खान, रुखसाना खान, शहनाज खान, रोशन आरा ,अमृत शर्मा, दीपा शर्मा, जागो बत्ती ,मीरा पोया, शारदा गोटा सहित अनेक निर्धन वर्ग की महिलाएं उपस्थित रहीं।शहर में आज दिन भर “जन सहयोग” के इस गरीब महिला सम्मान दिवस की चर्चा रही। अधिकतर नागरिकों का यही विचार था कि उच्च वर्गीय महिलाओं का सम्मान तो होता ही रहता है, पहली बार काँकेर में गरीब वर्ग की महिलाओं का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अजय पप्पू मोटवानी और उनकी संस्था “जन सहयोग ” ने कर दिखाया है। यह समस्त टीम बधाई की पात्र है और नई पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।