दीपक विश्वकर्मा
पाली == उमरिया जिले की धार्मिक नगरी पाली नगर को सुंदर, स्वच्छ एवं दर्शनार्थियों के लिए सुगम बनाने हेतु व्यापक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। नगर के सड़कों की सफाई, चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट स्थापना सहित शौचालय, शीतल पेयजल, वाहन पार्किंग एवं साइन बोर्ड लगाने का कार्य जोरों पर है नगर पालिका पाली द्वारा सड़कों व गलियों की गहन सफाई कराई जा रही है, ताकि स्थानीय नागरिक सहित भक्तों को स्वच्छ वातावरण मिले दुर्गा राज एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए दर्शनार्थियों हेतु सुलभ शौचालय, शीतल पेयजल व वाहन पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जगह-जगह मार्गदर्शक साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं सड़क चौड़ीकरण व स्ट्रीट लाइट स्थापना से नगर का स्वरूप निखर रहा है। रामनवमी पर लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु नगर पालिका पाली को आदर्श नगर बनाने का लक्ष्य है। ये प्रयास स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समन्वय से संचालित हैं।

Leave a Reply