*नारायणपुर नेहरूनगर में होलिका दहन कार्यक्रम सम्पन्न…*

भानुप्रतापपुर रिपुदमन सिंह बैस

ग्राम पंचायत नारायणपुर नेहरूनगर में होलिका दहन का कार्यक्रम पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच भेनू दुग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। सरपंच भेनू दुग्गा ने ग्रामवासियों को पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और परंपराओं को निभाने का संकल्प लिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।कार्यकर्म के दौरान पूर्व वार्ड पंच धनराज शर्मा , प्रेम प्रकाश पांडे, मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा डिकेश साहू , भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु ठाकुर , प्रेम शर्मा , कौशल कुमार रामटेके , कनक राजपूत , कमल शर्मा, गौरव श्रीवास्तव , राहुल साहू ,भक्तेश्वर सिन्हा, वाशु पांडे आदि उपस्थित रहे ।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *