यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
l दिनांक 3 मार्च 2026 को होली से एक दिन पहले पूर्व सैनिकों और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर होली का जश्न मनाया l पूर्व सैनिकों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को को रंग गुलाल लगाकर मिष्ठान वितरण किया l पूर्व सैनिकों और प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर होली के गानों में खूब नृत्य किया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दिया l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवक एवं यूवतियों को बताया कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, एकता और भाईचारे का है, जो हमें सामाजिक सद्भाव, क्षमा और नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करता है l जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने युवाओं को बताया कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश भी देती है। सनातन संस्कृति का हर पर्व कोई न कोई संदेश जरूर देता है। सामाजिक दृष्टि से होली जात-पात, ऊँच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर सबको एक करने का अवसर देती है। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य रतिराम सोरी, श्रीकांत तिवारी, ढालेश साहू, राकेश धीवर, सेवारत सैनिक टंकेश्वर सेन और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे l

Leave a Reply