लाडली बहनों को भी मिलेगा एक हजार प्रति माह: प्रभारी मंत्री राम किशोर कावरे


@ दीपक विश्वकर्मा

बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत मजमानीखुर्द के ग्राम मगरघरा पहुंची विकास यात्रा यात्रा में शामिल हुए उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम किशोर कावरे.यात्रा का स्वागत ग्रामीणों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बैन्ड बाजे और ग्रामीण की महिलाओं ने कलश दिखाकर किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे ज़ी एवं विशिष्ठ अतिथि बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह के द्वारा मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलन कन्या पूजन करने के पश्चात अर्मत सरोवर लागत राशि 14.98 लाख,का लोकार्पण एवं आंगनबाड़ी बाउंड्री निर्माण लागत 3.50 लाख का भूमिपूजन किया गया ग्राम मगरघरा विकास यात्रा कार्यक्रम आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमरिया जिला के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे ने उपस्थित जनसमूह संबोधित करते हुए कहा कि. हमारी भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति विशेष के पार्टी नहीं है विचारधाराओं की पार्टी है. इसी विचारधाराओं को लेकर केंद्र में बैठी हमारी सरकार और प्रदेश बैठी हमारी सरकार काम कर रही है. हमारी सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं चलाई जा रही हैं. जैसे आयुष्मान कार्ड योजना के तहत पात्र हितग्राही का 500000 तक का मुफ्त इलाज हों रहा है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत वृद्धों को निशुल्क दर्शन कराया जा रहा है. गरीब कन्याओं का विवाह हमारी सरकार के द्वारा कराया जा रहा है हमारी सरकार दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करती नजर आ रही है पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि मार्च के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति का सर्वांगीण विकास कैसे हो आज हमारी सरकार के अंतिम छोर मे खड़े व्यक्ति का सर्वांगीण विकास कर है मध्य प्रदेश में चल रही विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकार के द्वारा राही मुल्क योजना चल रही है उसको आप लोग जाने और समझे . प्रभारी मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा की आप सभी लोग 2003 के पहले के मध्य प्रदेश के बारे में सोचिए. की 2003 के पहले हमारा मध्यप्रदेश कैसा था और 2023 में कैसा है इसी विषय में आपको मंथन करने की आवश्यकता है. 2003 के पहले हमारे मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था. जहां पर लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ना तो सही चलने के लिए सड़क थी. ना तो बिजली सही मिल रही थी. और ना ही पानी पीने की व्यवस्था सही थी. लेकिन आज आप कहीं भी नजर उठा कर देख लीजिए चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा हुआ है. किसानों को बिजली भी भरपूर मात्रा में मिल रही है. तथा हर घर को पानी भी मिल रहा है हमारी सरकारों द्वारा जो भी हितग्राही मूलक योजनाएं चलाई जा रही है उन्हें योजनाओं के बारे में आपको अवगत कराने आए है विधायक जी अपने उद्घबोधन मे कहा की विकास यात्रा का उद्देश्य है समाज के अंतिम छोर मे खडे व्यक्ति तक सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुचाना यही उद्देश्य है इस अवसर पर उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे जी,बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह जी,जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय जी,धनुषधारी सिंह,उमरिया ग्रामीण मंडलअध्यक्ष संतोष सिंह,पूर्व मंडलअध्यक्ष लल्लू सिंह,पूर्व मंडलअध्यक्ष सग्राम सिंह,कलेक्टर के,डी,त्रिपाठी,अपर कलेक्टर इला तिवारी,पुलिसअधीक्षक प्रमोद सिन्हा,पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्रामीण जन उपस्थित रहे