ओपी चौधरी ने पेश किया 1.72 लाख करोड़ का ‘संकल्प’ बजट, विकास के 5 बड़े मिशन पर फोकस

चंद्रहास वैष्णव

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है। ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद सरकार ने ‘संकल्प’ के जरिए समावेशी विकास और ठोस परिणामों का रोडमैप सामने रखा है।

‘SANKALP’ थीम का अर्थ

S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अन्त्योदय
L – लाइवलीहुड
P – पॉलिसी से परिणाम तक

_किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं_

▪️किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा।
◼️रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर बालिकाओं को 1.5 लाख रुपए की सहायता।
◼️भूमिहीन कृषि परिवारों के लिए 600 करोड़ रुपए।
◼️कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपए।
◼️कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ रुपए।
◼️मार्कफेड को 6 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान।
◼️डेयरी समग्र विकास योजना की शुरुआत – 90 करोड़ रुपए।

_स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े प्रावधान_

◼️रायपुर, अंबिकापुर और धमतरी में 200-200 बिस्तर के अस्पताल।
◼️मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में जिला अस्पताल।
◼️रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH (मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल)।
◼️कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना – 100 करोड़।
◼️शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक इलाज, 1500 करोड़ का प्रावधान।
◼️कांकेर, कोरबा और महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज।
◼️नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़।
◼️मितानिन कल्याण निधि – 350 करोड़।

_शिक्षा और युवा_

◼️स्कूल शिक्षा विभाग को सर्वाधिक 22 हजार करोड़ रुपए।
◼️5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़।
◼️अनुसूचित जाति छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण अनुदान।
◼️रायपुर में OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास।
◼️युवा दर्शन योजना – 5 करोड़।
◼️रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र का निर्माण।

_उद्योग और निवेश_

◼️प्रदेश में 23 नए उद्योग स्थापित होंगे।
नवा रायपुर–राजनांदगांव में इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स।
◼️उद्योग विभाग का बजट 248 करोड़ से बढ़कर 775 करोड़।
◼️उद्योग अनुदान के लिए 750 करोड़।
भिलाई में व्यावसायिक परिसर।
◼️बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन निर्माण।
◼️खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़।

_पर्यटन और संस्कृति_

◼️शक्तिपीठ भ्रमण योजना – 5 करोड़।
◼️शक्तिपीठ सर्किट का निर्माण।
◼️सिरपुर विकास के लिए 36 करोड़ – रिवर फ्रंट व मेडिटेशन सेंटर।
◼️गिरौदपुरी मेले को 50 लाख अनुदान।
◼️सयानगुड़ी के विकास के लिए 5 हजार करोड़।
◼️मैनपाट और जशपुर (कोतेबेरा) में पर्यटन विकास।
◼️ईको टूरिज्म हेतु फिक्की से एमओयू – 500 करोड़।
◼️साहित्य महोत्सव और अप्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन हर वर्ष।

_कानून-व्यवस्था और सुरक्षा_

◼️15 नए पुलिस थाने।
◼️5 नए साइबर थाने।
◼️महिला थानों की संख्या बढ़ेगी।
◼️तेलीबांधा थाना (रायपुर) का नवीनीकरण।
◼️सीन ऑफ क्राइम यूनिट के लिए 3 करोड़।

_बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस_

◼️बस्तर के लिए 100 करोड़ विशेष प्रावधान।
◼️अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू।
◼️अबूझमाड़ जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी।
◼️बस्तर व सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती।
◼️रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी विस्तार।
इंद्रावती में मटनार व देउरगांव में बैराज निर्माण – 68 करोड़।
◼️राइस मिल, पोल्ट्री फार्म जैसे रोजगार आधारित उद्योगों के लिए निवेश।

_पांच प्रमुख मुख्यमंत्री मिशन_

सरकार ने 5 बड़े मिशन घोषित किए, प्रत्येक के लिए 100 करोड़ का प्रावधान—
1. मुख्यमंत्री एआई मिशन
2. मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
3. मुख्यमंत्री खेल उत्कृष्टता मिशन
4. मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
5. मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन

_खेल और युवा प्रोत्साहन_

◼️नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी।
◼️स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण।
◼️क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना – 57 करोड़।

_अन्य प्रमुख घोषणाएं_

◼️ईवी वाहनों के लिए 100 करोड़ सब्सिडी।
◼️250 महतारी सदन – 75 करोड़।
◼️प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना – 1700 करोड़।
◼️मुख्यमंत्री सड़क योजना – 200 करोड़ (36 सड़कें शामिल)।
◼️5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम।
◼️पेंशन के लिए 1400 करोड़।
◼️वन संरक्षण के लिए 930 करोड़, 1000 पदों पर भर्ती।

_निष्कर्ष_

1.72 लाख करोड़ का यह ‘संकल्प’ बजट कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और बस्तर-सर्गुजा क्षेत्र के विकास पर केंद्रित है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और निवेश वृद्धि के जरिए राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देने का लक्ष्य रखा है।

यह बजट सामाजिक योजनाओं के साथ-साथ अधोसंरचना और निवेश आधारित विकास मॉडल की ओर संकेत करता है, जिसमें ‘पॉलिसी से परिणाम तक’ की कार्यशैली पर विशेष जोर दिया गया है।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *