भानुप्रतापपुर रिपुदमन सिंह बैस
भारतीय जनता युवा मोर्चा कांकेर के जिलाध्यक्ष श्री संजू गोपाल साहू द्वारा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई। *घोषित पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र रावटे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु ठाकुर,जिला कन्या शक्ति सह-संयोजिका कनिष्का राजपूत तथा भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में डिकेश साहू को दायित्व सौंपा गया।*
नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद भानुप्रतापपुर मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। *प्रेम शर्मा के नेतृत्व में मुख्य चौक* भानुप्रतापपुर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर *नगर पंचायत अध्यक्ष श्री निखिल सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री भाजपा श्री राजीव श्रीवास, नरेंद्र शर्मा, भाजपा जिला से साकेत नशीने,ज्ञान सिंग गौर,अनीता शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, विवेक डडसेना, राहुल साहू, कनक सिंह राजपूत, भक्तेश्वर सिन्हा, कौशल रामटेके, सुमित राउत, रोमित पटेल, अंकुर दास, मोहित बिस्वास, रोहित चक्रवर्ती, ऋषभ देवांगन, गणेश अचला, मनीष बिस्वास, आदित्य पांडेय, हर्ष शिवहरे, रोशन मिश्रा,विजय जैन,शिवशंकर नाग* सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply