दुर्गूकोंदल, रिपुदमन सिंह बैस
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की सूची की औपचारिक घोषणा की गई। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय जी के मार्गदर्शन में, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय राहुल टिकरिया जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन जी की सहमति से, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजूगोपाल साहू द्वारा की गई।
घोषित सूची में सक्रिय एवं कर्मठ युवा नेता दीपक पुड़ो जी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का वातावरण है।
दीपक पुड़ो जी लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जिला स्तर पर मीडिया प्रबंधन को नई दिशा और गति मिलेगी तथा संगठन की विचारधारा और कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा।
इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीपक पुड़ो जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply