अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में दिया गया पंचायती राज प्रशिक्षण

तिल्दा नेवरा

गोवर्धन यदु

तिल्दा नेवरा -अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट बैकुंठ के स्टाफ क्लब में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत एक दिवसीय पंचायत राज प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजन किया गया।जिसमें जितेंद्र सिंह तनवर डी एच एच आर के संयुक्त मार्गदर्शन में सीएसआर के द्वारा आयोजित हुआ उक्त प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षका के रूप में श्रीमती स्वाति वर्मा जिला पंचायत सभापति रायपुर द्वारा कार्यक्रम में आसपास के ग्रामों से महिला प्रतिनिधित्व के तौर पर सरपंच उप सरपंच एवं पंचगण सम्मिलित हुए। जिनके चेहरों पर इस पंचायती राज प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह नजर आया , इस प्रशिक्षण सत्र में श्रीमती स्वाति वर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण उत्थान योग्य आशा वादी प्रयत्नशील बनने एवं अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन के साथ अपने कार्यकाल में समाज के लिए कार्य करना चाहिए आदि बातों का सामान्य शब्दों में बताया गया। सामाजिक संरचना में महिलाओं को कितना योगदान है यह बात भी बताई गई । साथ अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ के डी एच एच आर जितेंद्र तंवर ने कहा कि जब एक महिला अपने घर के छोटे से लेकर बड़ों तक की आवश्यकताओं को पूरा ध्यान रखती है अपनी बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां को लेकर मोल समझती है । यदि वह महिला अपने समाज या गांव का प्रतिनिधित्व प्रतिनिधित्व करें तो वह अपने आप सहित अपने गांव राज्यों को बहुत प्रगति की ओर ले जा सकती है प्रशिक्षण में आई सभी महिला जनप्रतिनिधियों को पुष्पगक्ष एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर से कार्यक्रम को संचालन एवं आभार के लिए सीएसआर अधिकारी सोनाली गवारगुर एवं उनकी टीम का सहयोग रहा ।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *