फरसगांव से देवेंद्र और बड़ेडोगर से सुरेंद्र को मिली बड़ी जिमेददारी, बनाये गए युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष

भरत भारद्वाज

फरसगांव – भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत कोण्डागांव जिले में नए चेहरों और कर्मठ कार्यकर्ताओ को बडी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनका उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फरसगांव मंडल के लिए देवेंद्र निषाद और बड़ेडोंगर मंडल के लिए सुरेंद्र बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। फरसगांव मण्डल से युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष के रूप में देवेंद्र निषाद को और बड़ेडोगर मंडल से सुरेंद्र बघेल को नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष द्वारा दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।