*मोरल उत्कर्ष सम्मेलन सम्पन्न, कोंडागांव में बनेगा मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोडागांव :- मोरल ग्रुप ऑफ कम्पनीज के सौजन्य से कोडागांव के आडिटोरीयम हॉल में 14 फरवरी को मोरल उत्कर्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो मोरल परिवार जनों का उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में कम्पनीज’ के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अजय कुमार शर्मा जी उपस्थित थे। उन्होंने ने बताया कि संस्था सन 2007 से है जो, गरिबी मुक्त भारत, बिमारी मुक्त भारत, भेद‌भाव मुक्त, बेरोजगारी मुक्त भारत के मिशन को लेकर पुरे भारत में 7 साल से निःस्वार्थ से आगे बढ़ रहा है। पुरे भारत में 25 लाख मोरल परिवार है। मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का संचालन 2028 तक होगा, जिसमे 10 से 40% की छुट की पात्रता होगी, क्षेत्र वासियो के लिए ओपीडी. सेवाएँ, निःशुल्क रहेगी, एव हॉस्पीटल से 20 किमी. की दूरी में सभी क्षेत्रो में निःशुल्क बस सेवाएँ उपलब्ध कराई जायेगी, जिसमें इलाज हेतु क्षेत्र के लोग आ सकेंगे और शाम को उसी बस से घर वापसी होगी एवं सैक‌ड़ों परिवारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगी एव बस्तर की बेरोजगारी, आर्थिक स्थिती एव स्वावलम्बन के क्षेत्र में उन्नमुलन हेतु, जगदलपुर में सिटी वेस्टा होटल, रियलस्टेट, कोण्डागांव /नारायणपुर विधावन कैम्पस जिसमें बाल मुस्कान से अनुसंधान तक की तैयारियां होगी इस व्यवस्था को प्रारंभ करने की घोषणाएँ भी किया गया। जिससे मोरल परिवार एव क्षेत्र के लोगो में अपार हर्ष है । मोरल ग्रुप ऑफ कम्पनीज 19 वे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। जिसका 45 कम्पनीयाँ पुरे भारत में सेवारत है। जिसमें मिशन अमर के तहत रियल हॉस्पीटल प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत पुरे भारत में 108 हॉस्पीटल बनाने की तैयारी में है। जिसमे विते कुछ महिने पहले अलग अलग जगहों में 5 हॉस्पीटलों का भुमिपुजन का कार्य हो चुका है। इसी श्रृंखला में बस्तर संभाग के कोडागांव को चिन्हांकित कर भूमिपूजन की तैयारी की जा रही है।
उक्त जानकारी केवल करन, सूर्यप्रसाद दीवान, योगेंद्र कुमार देवांगन द्वारा दी गई।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *