विनोद जैन
बालोद, सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट का 13 फरवरी को भव्य शुभारंभ होगा। बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय के मनोरम पर्यटन स्थल में 13 से 15 फरवरी तक सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बैंबू राफ्टिंग, फ्लोटिंग बलून, हाॅट एयर बलून, बोटिंग, एडवेंचर एक्टिविटी, स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय व्यंजन, बच्चों के लिए मनोरंजन, युवाओं के लिए एडवेंचर आदि गतिविधियां की जाएगी। जिला प्रशासन बालोद द्वारा आयोजित यह इको एडवेंचर फेस्ट स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने, रोजगार तथा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल है।

Leave a Reply