
@ दीपक विश्वकर्मा
प्रदेश भर के जिलों के साथ साथ उमरिया जिला अस्पताल के डाक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गये हैं, बीते दिन सभी डाक्टर काली पट्टी बांधकर ओपीडी में काम किया वहीं आज अस्पताल परिसर में सभी डाक्टर हड़ताल पर है॥ डाक्टरों की हड़ताल का असर भी जमकर देखा जा रहा है, एमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य मरीज डाक्टर की आस में अस्पताल में भटक रहें हैं॥ डाक्टरों की मांगों में प्रमुख रुप से डाक्टरों पर हावी ब्यूरोक्रेट्स का दखल व पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगे शामिल हैं॥
