*किसानों को अंतर राशि का होली से पूर्व एकमुश्त भुगतान के फैसले पर भाजपा नेताओं ने जताया आभार*

विनोद जैन

बालोद । माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। राज्य के अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि
हाल ही में लिए गए कैबिनेट निर्णय के तहत किसानों को ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान की अंतर राशि का होली से पूर्व एकमुश्त भुगतान किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि साय सरकार का स्पष्ट संकल्प है किसान समृद्ध होगा तो छत्तीसगढ़ मजबूत होगा। पारदर्शिता, प्रतिबद्धता और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा रहा है। सभी वर्गों के हित मे सरकार अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक अपने जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है
सरकार के इस फैसले का स्वागत करने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू कृष्णकांत पवार प्रीतम साहू लेखराम साहू राकेश यादव प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा वीरेंद्र साहू अभिषेक शुक्ला शाहिद खान जिला भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव सौरभ लुनिया उपाध्यक्ष ठाकुरराम चंद्राकर पवन सोनबरसा कौशल साहू टीनेश्वर बघेल कांति सोनेश्वरी भुनेश्वरी ठाकुर प्रेम साहू सोमेश सोरी पूजा यादव निशा योगी सुरेंद्र देशमुख चन्द्रलता साहू हरीश कटक्षरे मनीष झा विनोद जैन जितेंद्र साहू कमल पम्पालिया कमलेश सोनी गुलशन साहू मोना टुवानी समीर खान गिरिजेश गुप्ता रविप्रकाश पांडेय महेश पाठक सौरभ जैन संजय जांगड़े आशु कौशिक कमल बजाज राहुल सोनी जागेश्वर धीवर हरीश दुबे आदि शामिल है

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *