भानुप्रतापपुर
रिपुदमन सिंह बैस
नगर के मुख्य चौक पर लगे ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से बंद पड़े होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। चारों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के कारण आए दिन जाम व दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला सचिव अनुराग शर्मा के नेतृत्व में NSUI प्रतिनिधिमंडल ने आज संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक सिग्नल को अतिशीघ्र चालू कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके और यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
इस अवसर पर NSUI नेता आयुष शर्मा, NSUI कॉलेज अध्यक्ष अनुराग साहु सहित राजकुमार गावड़े, सुशांत जैन, पृथ्वी सिंह, देव वर्मा एवं ललित टांडिया उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

Leave a Reply