*कई दिनों से भूखे पड़े मरणासन्न व्यक्ति को नई ज़िन्दगी दी जन सहयोग ने,,,,*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर शहर तथा प्रदेश की  समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” द्वारा आज एक बार फिर एक मरणासन्न व्यक्ति की सहायता कर उसे नवजीवन प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को उनके किसी परिचित सज्जन ने सूचना दी कि बरदेभाटा में आरा मिल के पास एक टी स्टाल के निकट एक व्यक्ति कई दिनों से भूखा- पड़ा हुआ है । मुश्क़िल से चल फिर कर भीख मांगने की कोशिश करता है । कोई कुछ देता है तो खा लेता है और अब अंतिम घड़ियां गिन रहा है। अजय पप्पू मोटवानी अपनी “जन सहयोग” की टीम को लेकर तत्काल उक्त टी स्टाल के पास पहुंचे और वहां आसाराम नाम के व्यक्ति को बहुत बुरी हालत में मरणासन्न पाया। मालूम हुआ कि वह विश्रामपुरी के आसपास किसी स्थान का रहने वाला है। यदि भोजन और चिकित्सा सेवा की जाए तो बचने की उम्मीद हो सकती है । “जन सहयोग” संस्था के सभी उपस्थित सदस्य फौरन समाज सेवा में लग गए और मरीज़ व्यक्ति को नहलाधुला कर पवित्र किया ।अच्छे वस्त्र पहनाए तथा पौष्टिक भोजन का प्रबंध किया। इस सेवा कार्य से मरणासन्न व्यक्ति की हालत में बहुत अधिक सुधार देखा गया । फिलहाल उसकी चिकित्सा सेवा जारी है और पूर्णतया ठीक हो जाने पर उसे उसके गांव- घर का पता लगाकर भेजने का काम भी संस्था करेगी, ऐसा पप्पू मोटवानी जी ने बताया है। लोगों ने जन- सहयोग के इस कार्य की अत्यधिक प्रशंसा की है और स्पष्ट कहा है कि यदि आज समय पर “जन सहयोग” के सदस्य तथा मोटवानीजी नहीं पहुंचते तो उक्त व्यक्ति का मरण लगभग निश्चित था। आज के महान पुण्य सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने वालों में अध्यक्ष पप्पू मोटवानी के अलावा आरबीएस बघेल (उद्यानिकी विभाग), अखिलेश साहू ,राम पटेल, आशुतोष देव ,करण नेताम,नोहर यादव , राकेश नाग,मोहन साहू पप्पू सेन,आदि वरिष्ठ समाज सेवकों ने भाग लिया, जिसकी प्रशंसा समस्त क्षेत्र में की जा रही है।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *