यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
दिनांक 27 जनवरी 2026 को गांधी वार्ड आड़काछेपडा सांस्कृतिक समिति कोंडागांव के द्वारा द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय गायको द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई l इस अवसर पर गांधी वार्ड आड़काछेपडा सांस्कृतिक समिति के द्वारा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य अमृतलाल देवांगन, श्रीकांत तिवारी और ढालेश साहू को पुष्पगुच्छ एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया l पूर्व सैनिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने और उनका सम्मान करने के लिए बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने समिति के सभी सदस्यों को आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply