*गांव-गांव रोजगार और जागरूकता का अभियान: यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री निवास में रखी वीबी जी राम जी जन जागरण अभियान की रूपरेखा*

विनोद जैन

 

रायपुर मुख्यमंत्री निवास में वीबी जी राम जी जन जागरण अभियान के प्रदेश संयोजक एवं महामंत्री यशवंत जैन ने देश के कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिलकर वीबी रामजी जन जागरण अभियान को लेकर पार्टी संगठन द्वारा एवं पंचायत विकास विभाग द्वारा किए जा रहे जन जागरण के प्रयास एवं, कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की गई,
जहां भाजपा संगठन द्वारा इस अभियान को लेकर प्रत्येक जिला मुख्यालय में बड़े जिला सम्मेलन संपन्न किया जा चुके हैं,जिसमें प्रदेश के सभी सांसद विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की,वही फरवरी सभी मंडलों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और गांव स्तर पर चौपाल आयोजित किए जाएंगे, पंचायत विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभा आयोजित कर इस अधिनियम की जानकारी एवं इसके लाभ से आम ग्रामीण जनों को अवगत कराया गया 11772 ग्राम पंचायतों ,20363 गांवों के 7 लाख 63 हजार लोगों तक इस योजना के बारे में जानकारी पहुंचाई गयी, इस योजना को जिसको लेकर प्रदेश में किसानों एवं श्रमिकों में उत्साह का वातावरण है की गांव में रोजगार के साथ गांव की आवश्यकता और विकास के अनुरूप कार्य भी होंगे,
केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान जी ने भाजपा संगठन एवं सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की,
इस अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम जी एवं स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी उपस्थित रहे

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *