*गणतंत्र दिवस पर डाकघर में शान से लहराया तिरंगा*

कोंडागांव, 26 जनवरी

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय डाकघर परिसर में तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डाकघर में शान से लहराता तिरंगा राष्ट्रीय गौरव, एकता और संविधान के प्रति आस्था का प्रतीक बना। ध्वजारोहण कार्यक्रम का नेतृत्व उपसंभागीय निरीक्षक श्री आर.एस. मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपडाकपाल श्री एस.एल. गोटी, श्री दयाराम ध्रुव, श्री शेख रूहुल ताज, श्री डिकेश मिर्झा, श्री नईम खान, श्री सतेंद्र साव, श्री देवेंद्र तिवारी, अजय कुमार पांडे, श्री संदीप राव, श्री चेतमन मरकाम, श्री हरेंद्र यादव एवं सुश्री नम्रता बंधैया, सुर्य प्रसाद दीवान, भारत साहू, चमन नेताम, पीयूष सिन्हा, कुश पांडे, सतीश, कुंदन, मनीष, सुरेश, गीतेश राव, अनिल पटेल, राकेश मरकाम, सहित डाकघर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के साथ देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय डाक विभाग देश की सेवा में निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है और यह आयोजन कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करता है। कार्यक्रम का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *