छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक भानुप्रतापपुर में संपन्न हुई


@ अभिषेक सिंहः ठाकुर

दुर्गुकोंडल 15 फरवरी 2023 छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की ज़िला स्तरीय बैठक सांई मंदिर भानुप्रतापपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक में तहसील अध्यक्ष के साथ
10 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। 50 पदाधिकारियों एवं सदस्यों कुछ उपस्थिति में सर्व सहमति से निम्नांकित निर्णय लिया गया।
1, 17 दिसंबर 2023 पेंशनर दिवस सह सम्मान समारोह कांकेर जिला में आयोजित किया जाएगा।
2, सम्मेलन सह सम्मान समारोह जिला मुख्यालय कांकेर या भानुप्रतापपुर में आयोजित किया जाएगा।
3, मूल पेंशनर और परिवार पेंशनर आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे।
4, अन्य माध्यम से भी आर्थिक सहयोग प्राप्त करने तहसील अध्यक्षों से आग्रह किया गया है।
*कांकेर जिला में पेंशनधारी कल्याण संघ का जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर नरसिंह राठौर के अध्यक्षता में हुई*,बैठक में *चारामा, कांकेर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़,कोयलीबेडा* के पेंशनधारी महिला पुरूषों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए,*सभा का संचालन भानुप्रतापपुर के तहसील सचिव कुबेर सिंह ठाकुर* ने किया।
उक्त जानकारी *जिला संगठन मंत्री देवराय नाग* ने दी।

Express MPCG