*भाजपा ने मनाया जश्न, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर निकाली रैली सफल कार्यकाल हेतु की गई कामना*

विनोद जैन

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी रहे आदरणीय नितिन नवीन जी के सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बालोद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा शहर मंडल बालोद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली, आतिशबाजी की और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ खुशी व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं तथा इसे पार्टी के लिए नए युग की शुरुआत बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, भाजपा जिला बालोद महामंत्री राकेश यादव (छोटू), नगर पालिका परिषद बालोद उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला भाजपा जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री निशा योगी, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, महामंत्री द्वये नरेंद्र सोनवानी, हितेश्वरी कौशिक अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान सहित महेश पाठक, लोकेश श्रीवास्तव, दीपक लोढ़ा, मनोज चांडक , दिव्या बजाज, पुष्पेंद्र तिवारी, आशा पटेल, रौनक कत्याल, प्रीति वाला साहू, सुनीता मनहर एवं भाजपा शहर मंडल के वरिष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई

Express MPCG