यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर, आज रविवार सुबह 18 जनवरी को शहर की
समाज सेवी संस्था जन- सहयोग के सदस्यों ने काँकेर कोतवाली थाना परिसर की जोरदार सफ़ाई की, जिसमें बहुत अधिक मात्रा में कचरा निकाल कर उसका मौक़े पर ही निष्पादन किया गया। थाना परिसर में ही भोले बाबा का एक मंदिर है, इसकी भी जमकर साफ़ सफ़ाई की गई इस कार्यक्रम में थाना काँकेर के प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू, यातायात प्रभारी दीपक साव, प्रधान आरक्षक दसरू राम, कंवर गौतम ,सनी नाग, अजय पांडे, दयालुराम उसैन्डी, जयंत, सरोज, रोशन राठौर, जन- सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण गुप्ता, जितेंद्र प्रताप देव, धर्मेंद्रदेव,संजयकुंजाम ,अखिलेश साहू, करण नेताम, शैलेंद्र देहारी, डाॅ श्याम देव, आनंद देहारी, शेषनारायण कश्यप आदि समाजसेवियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उल्लेखनीय है कि थाना परिसर अत्यंत विशाल क्षेत्रफल में है तथा इस वर्ष का गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 26 जनवरी (2026 )नज़दीक है ,इसका ध्यान रखते हुए “जन सहयोग ” संस्था एवं पुलिस सहयोग द्वारा आज का उल्लेखनीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
