दीपक विश्वकर्मा
उमरिया जिले के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने पदभार संभालते ही अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाई है, जिससे कबाड़, सट्टा अवैध शराब अवैध रेत उत्खनन और चोरी जैसे अपराधों में कमी नजर आ रही है उनकी सक्रिय कार्रवाइयों से जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है जिले के पुलिस कप्तान विजय भागवानी के निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन और खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाया गया है कबाड़ कारोबार और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर छापेमारी कार्यवाही बढ़ी है, जिससे अपराधियों में भय का माहौल है चोरी के मामलों में भी जिलों के थाने में कमी दर्ज की गई है
पदभार ग्रहण के कुछ माह बाद शुरू हुई ये कार्रवाइयां जिले की पुलिस को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने में सहायक सिद्ध हुई हैं साथ-साथ जिले के तमाम थानों व पुलिस केंद्रो से पुलिस जवानों की फेर बदल से भी काफी क्षेत्र में प्रभाव पड़ा है स्थानीय स्तर कि अगर बात करें तो अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी निगरानी और अभियान चलाए जा रहे हैं इससे आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास अब और काफी बढ़ने लगा है ।
