विनोद जैन 
बालोद । प्रथम राष्ट्रीय रोवर एवं रेंजर स्काउट गाइड के जम्बूरी आयोजन की सफलता पर राज्य स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंग खालसा एवं जिला स्काउट गाइड के आयुक्त राकेश यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी वहीं प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने कहा कि यह आयोजन हमारे लिए एक चुनौती था लेकिन सभी के सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा ने इस चुनौती को पार किया बालोद का यह जम्बूरी आयोजन अपनेआप में इतिहास बन गया है इसके लिए मैं जम्बूरी आयोजन में लगे सभी का हृदय से आभारी रहूंगा जिला स्काउट गाइड के जिला आयुक्त राकेह यादव ने कहा कि यह आयोजन मेरे जीवन के लिए अविस्मरणीय पल रहेगा सबसे रोचक बात यह रहा कि सभी प्रांतों से आये प्रतिभागी स्काउट के अधिकारी कर्मचारी यहां की व्यवस्था से खुश होकर गए हैं सभी लोगो ने इसे अपना समझकर हर सम्भव योगदान दिया और आयोजन सफल रहा जम्बूरी आयोजन के सफलता पर बधाई देने वालो में जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव जिला मंत्री प्रेम साहू जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन रविप्रकाश पांडेय धर्मेंद्र जाहु ललिता पिमन साहू श्रीकांत वर्मा पालक ठाकुर सहित अनेक लोग शामिल थे
