*पंकज राज वाधवानी को बालोद जिले का मिला प्रभार*

बालोद, यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के पार्षद पंकज राज वाधवानी को बालोद जिले युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी से जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
पंकज राज वाधवानी ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे।
उनकी नियुक्ति से बालोद जिले में युवा कांग्रेस की गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Express MPCG