
@ दीपक विश्वकर्मा
चिरमिरी। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल द्वारा चिरमिरी में नव निर्मित तहसील और संयुक्त राजस्व न्यायालय भवन का निरीक्षण किया गया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।
विधायक जायसवाल ने बताया की छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हर तरफ विकास की गंगा बह रही है। एम सी बी जिले के विकास के लिये भी जब उनसे राशि की मांग की जाती है तो वे कभी मना नही करते।
क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से चिरमिरी को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाये जाने की मांग की जा रही थी। जब हमने जनता की मांग से मुख्यमंत्री बघेल को अवगत कराया तो उन्होंने सहर्ष ही स्वीकृति प्रदान कर दी और आज चिरमिरी स्वतंत्र तहसील के रूप में आपके सामने है।
चिरमिरी तहसील का नवीन कार्यालय भी बनकर लगभग तैयार है। आगामी 19 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कर कमलों से इसका शुभारंभ होगा। क्षेत्र की जनता से अपील है की अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर पर शामिल हों।
