रिपुदमन सिंह बैस

भानुप्रतापपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कांकेर के निर्देशानुसार भानुप्रतापपुर विधानसभा के बीएलओ सुपरवायजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज भानुप्रतापपुर ,चारामा एवं दुर्गुकोंदल के तहसील सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ। भानुप्रतापपुर विधानसभा के ईआरओ और एसडीएम गंगाधर वाहिले ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग का मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है। वर्तमान में ड्राप्ट सूची का प्रकाषन कर दिया गया है। जिसमें नो मैपिंग अर्थात कैटेगरी सी के मतदाताओं को नोटिस दिया जा रहा है सभी बीएलओ नोटिस को तामिल कराकर उसकी एक प्रति कार्यालय में जमा करेंगे। साथ ही साथ नोटिस दिवस को सभी बीएलओ उपस्थित रहेगे। इसके साथ ही उन्होने बीएलओ से नये एवं युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में प्रविष्टि करने को निर्देषित किया । जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स टिकेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि कैटैगरी ए और बी के कुछ मतदाताओं के नाम लाजिकल एरर में प्रदर्षित हो रहे है। ऐसे समस्त मतदाताओं के लिए बीएलओ अंडरटैकिंग प्रमाण पत्र सभी को अपलोड करना होगा। साथ ही साथ नो मैपिंग वाले प्र्रकरणों में भी दस्तावेजों को अपलोड बीएलओ को अपने एप में करना होगा। ऐसे मतदाता जो अभी 18 साल पूर्ण कर लिए है उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलत करने के लिए फार्म 6 एकत्र कर ले और उसे आनलाईन भी करते चलें। फार्म 6 में सभी को घोषणा पत्र भी अपलोड करना होगा। तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा ने सभी बीएलओ से कहा कि सब नोटिस को तत्काल मतदाताओं को वितरण कर उससे पावती प्राप्त करें। उन्होने सभी बीएलओ से कहा कि प्रतिदिन अपने अपने मतदान केंद्रों में अविहित अधिकारी के साथ बैठें। निर्वाचन प्रभारी अशोक ठाकुर ने बीएलओ एप में आ रही समस्याओं के बारे में बीएलओ से चर्चा कर उनका निराकरण बताया। साथ ही उन्होने बताया कि युक्तियुक्तकरण के बाद तहसील में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 102 हो गयी है साथ ही स्कूलों के युक्तियुक्तरण के बाद मर्ज हुए शालाओ के मतदान केंद्र के भवन भी परिवर्तन किया गया है।आज के प्रशिक्षण में एईआरओ सुरेंद्र उर्वशा,कुलदीप ठाकुर,सत्येंद्र शुक्ला ,जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स टिकेश ठाकुर, निर्वाचन प्रभारी अशोक ठाकुर,विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नुमेश सोनी,के.आर.सिन्हा,मनीष गौतम के साथ साथ सुपरवायजर निरंकार श्रीवास्तव,अविनाश सिंह ,प्रदीप सेन, नितिन धु्रव,हुबलाल सिन्हा, दसरूराम सिवाना,अमित डोंगरे ,अमित डोंगरे, के साथ साथ सभी बीएलओ उपस्थित थे।
