विकास नगर स्टेडियम कोंडागांव में किन्नर समाज कोंडागांव की अध्यक्ष संतोषी किन्नर ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं यूवतियों को नव वर्ष के पहले दिन पर पौष्टिक आहार वितरण कर सभी युवक एवं यूवतियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दिया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनांक 1 जनवरी 2026 को विकास नगर स्टेडियम कोंडागांव में किन्नर समाज कोंडागांव की अध्यक्ष संतोषी किन्नर ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं यूवतियों को नव वर्ष के पहले दिन पर पौष्टिक आहार वितरण कर सभी युवक एवं यूवतियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दिया l ज्ञात हो की पूर्व सैनिकों के द्वारा दिए जा रहे निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में युवक एवं युवतियों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर भी सैन्य प्रशिक्षण ले रहे हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा और जिलाध्यक्ष सुरज यादव ने सभी युवक एवं युवतियों को नए साल की बधाई दिया और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत करने को कहा l इसके बाद सभी ने मिलकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, राष्ट्र का एक कोना- हर घर में होना और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव की जय के नारे लगाए l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सदस्य श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर, ढालेश साहू, समाजसेवी मूलचंद जैन और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 80 युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l

Express MPCG