मनखे–मनखे एक समान के उद्घोष से गूंजा गगन गुरु घासीदास जयंती पर सतनामी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस नेता

चंद्रहास वैष्णव

जगदलपुर। दंतेश्वरी वार्ड स्थित सतनामी समाज द्वारा आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर “मनखे–मनखे एक समान” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

अतिथियों का स्वागत-सत्कार पश्चात वक्ताओं ने गुरु घासीदास के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को दिशा देने वाला है। वक्ताओं ने सभी से गुरु घासीदास द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि गुरु घासीदास ने बस्तर आकर भी अहिंसा और समानता का संदेश दिया था, जो आज के समय में और अधिक प्रासंगिक है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें अतिथियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी गौरनाथ नाग, अवधेश झा, सतनामी समाज संरक्षक आईटी बंजारे, समाज अध्यक्ष सुनील नाग, बौद्ध समाज अध्यक्ष पीडी मेश्राम, वीएन दूधी, देवराज खूंटे, रुपेश नागरकर, देवकांत चतुर्वेदी, विक्रम लहरे, निर्मल चंदेल, हेमंत ओगर, रोहित चंदेल, लक्ष्मी मार्कण्डेय, त्रिलोचन, धर्मेंद्र, आसमन चंदेल, पुष्पलता सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Express MPCG