यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागाँव। विकासखंड कोंडागांव के ग्राम चिखलपुटी में 18 दिसम्बर गुरुवार को मनखे मनखे एक बरोबर का संदेश देने वाले छत्तीसगढ़ के महान संत परमपूज्य गुरू घासीदास बाबाजी की 269 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम गुरुगद्दी पूजा अर्चना किया गया ततपश्चात जैतखाम में सामुहिक आरती कर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान जय सतनाम के नारे लगते रहे। कार्यक्रम में बालिकाओं के द्वारा मनमोहक पंथी नृत्य किया गया। कार्यक्रम में सबने बाबाजी के बताए मार्ग पर चलने एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिए। पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण कर भोजन भंडारा किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती राजेश्वरी सोढ़ी, विजय सोढ़ी, भगतराम सोनवानी अध्यक्ष, तुलाराम सोनवानी संरक्षक, डिकेश मिर्झा, देवानंद सोनवानी, ज़हर लाल आडिल साटीदार, पंच कुमार सोनवानी, जैनेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मीनाथ सोनवानी, अनिरुद्ध लहरे, मोतीलाल कुर्रे, पालेश्वर सोनवानी, लोकनाथ टण्डन, महेंद्र लहरे, सुरेंद्र बघेल, भुवन मार्कण्डेय, विनोद टण्डन, तुलसी डहरिया, चौबन सोनवानी, संत कुमार सोनवानी, अनुरचंद लहरे, बीरेंद्र टण्डन, देवेंद्र, राहुल, धर्मेंद्र, नंदलाल, कमलेश आडिल, विनयराज सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए।
