विनोद जैन 
बालोद । दल्लीराजहरा तिराहा से इंदिरा चौक तक नए सड़क निर्माण हेतु पेड़ कटाई एवं विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य के कारण लगभग 15 दिनों से जिओ का नेट बन्द है कम्प्यूटर कार्य करने वालो को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही नेट से स्मार्ट टीवी और मोबाइल चलाने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है 15 दिन से बन्द पड़े नेट का पैसा जिओ यूजर्स को भुगतना पड़ रहा है जबकि कंपनी का इस बाबत कोई संदेश यूजर्स (ग्राहकों) को प्राप्त नही है ऐसे में नेट यूज करने वालो को दोहरी मार पड़ रही है बहुत से लोग एयर फाइबर लगवा रहे है ताकि बार बार की परेशानी एवं पैसे की बर्बादी दूर हो सके परन्तु जो फाइबर से नेट चला रहे हैं उनका आखिर क्या होगा वही कंपनी के आपरेटर भी लगातार इसे ठीक करने में लगे हैं उनसे फोन पर सम्पर्क करने से बस दो दिन और कहकर ग्राहकों को संतुष्ट कर रहे है परंतु नेट की सुविधा आज पर्यंत तक बन्द है ऐसे में ग्राहकों का सब्र का बांध अब फूटने लगा है
