यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर । समाज सेवी
संस्था “जन सहयोग” तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में आज सुबह शहर के ऐतिहासिक शीतला मंदिर से संलग्न शीतला तालाब पर ज़ोरदार स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिस में बहुत बड़ी मात्रा में कचरा निकाल कर महीनों से चली आ रही समस्या का निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि काँकेर का शीतला मंदिर तथा तालाब सैकड़ों वर्ष पुराने हैं ,जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भक्त आकर पूजा अर्चना करते हैं, उन सब के कष्टों पर विचार करते हुए समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी ने अपनी संस्था “जन सहयोग” तथा अन्य अनेक का सहयोग लेते हुए आज यह सफ़ाई अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण कर दिखाया, जिसमें भाग लेने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं में अजय पप्पू मोटवानी के अलावा धर्मेंद्र देव, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम ,अखिलेश साहू ,अजय पांडे, शैलेंद्र देहारी ,अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला संगठन सचिव पूर्व सैनिक टेश्वर जैन ,छगन बलवंत, राकेश, तारिणी, तान्या, अनूप खिलेश्वरी, सरस्वती, आरती, रश्मि ,सरस, मेघा,किरण यामिनी साथ ही शीतला मंदिर के पुजारी पूरन माली, सेवक राम ने भी पवित्र श्रमदान में अपना महत्वपूर्ण योगदान किया। आज के इस पवित्र सामाजिक कार्य की प्रशंसा सारे शहर तथा जिले में की जा रही है।
