जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्गुकोंदल को एटीएम की मिली स्वीकृति

*जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्गुकोंडल में एटीएम की सौगात मिली किसानों में खुशी मार्च 2023 तक एटीएम प्रारंभ हो जाएगी*

अभिषेक सिंह ठाकुर ✍️

दुर्गुकोंदल 14 फरवरी 2023 विकासखंड मुख्यालय दुर्गुकोंडल के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्गुकोंडल को एटीएम की स्वीकृति मिल चुकी है ज्ञात हो कि जिला सहकारी बैंक दुर्गुकोंडल में खातेदारों की संख्या दिनों दिन बढ़ने के कारण लेनदेन के लिए खातेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था खाते में राशि आहरण करने पहुंचे किसानों को सबसे ज्यादा समस्या होती है आदिम जाति सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री राम बघेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश महावे सांसद प्रतिनिधि विजय पटेल किसान सामसाय दुग्गा,सियाराम पोटाई, ने कहा है कि जिला सहकारी बैंक दुर्गुकोंडल में वर्तमान में 6000 खातेदार है प्रतिदिन 200 किसान राशि आहरण करने बैंक पहुंचते हैं अधिक भीड़ होने से कई बार बिना पैसे आहरण किए लौटना पड़ता है बैंक के लगभग 3000 खातेदारों के पास एटीएम कार्ड बैंक के द्वारा एटीएम जारी किया गया है लेकिन यहां सहकारी बैंक मैं एटीएम नहीं होने से परेशानी हो रहा था एटीएम की मांग को लेकर किसानों ने कई बार आवेदन देकर समाचार पत्रों के माध्यम से एटीएम लगाने की मांग की गई थी जोकि जिला सहकारी बैंक के द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है जिसे किसानों में खुशी देखी जा रही है वही क्षेत्र के किसानों के द्वारा बैंक प्रबंधन को आभार व्यक्त किए हैं। वही *सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर के सैयद अहमद रजा* ने बताया है कि दुर्गुकोंडल एटीएम की स्वीकृति मिल चुकी है बहुत जल्द मार्च 2023 तक एटीएम दुर्गुकोंडल शाखा में प्रारंभ हो जाएगी ग्रामीणों ने *जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सहायक मुख्य कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के दुर्गुकोंडल के शाखा प्रबंधक भुवन तिवारी* का आभार व्यक्त किए।

Express MPCG