बस्तर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, वन विभाग कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह

चंद्रहास वैष्णव

जगदलपुर, 28 नवंबर 2025।
भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता, देहरादून (उत्तराखंड) में शानदार प्रदर्शन कर बस्तर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का आज जिला बस्तर के वन कर्मचारी संघ कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इन खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री दामोदर सेठिया, बस्तर वन कर्मचारी संघ द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांत, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में वन कर्मचारी उपस्थित रहे। समस्त वन परिवार ने खिलाड़ियों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

खिलाड़ियों की प्रमुख उपलब्धियाँ—

श्री रॉबर्टसन कोशी – बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल

श्री अनिल नेताम – वेटलिफ्टिंग/पावरलिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन, गोल्ड एवं ब्रॉन्ज मेडल

श्री धनुर्जय कश्यप – 110 मीटर बाधा दौड़ में दमदार प्रदर्शन, सिल्वर मेडल

सुश्री हेमा पदमी – तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रभावी सहभागिता

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ये उपलब्धियाँ न केवल बस्तर जिला, बल्कि पूरे वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय हैं। खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और उम्मीद जताई गई कि भविष्य में बस्तर के और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

समारोह का समापन खिलाड़ियों को सम्मानित कर तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Express MPCG