*कादम्बरी, स्व. प्रेम किशोर भार्गव सम्मान 2025 से सम्मानित हुई ज्योतिषविद डॉ गीता शर्मा*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर संस्कारधानी जबलपुर की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था *”कादम्बरी* ” द्वारा दिनांक 22 नवंबर को *कांकेर जिले की अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषविद, सूर्य पंचांग के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्रीमती गीता शर्मा को उनकी काव्य कृति *धन्य धरा पुकारती* एवं *दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा, संस्कृति और संस्कारों की आभा से दीपित सापेक्ष सृजनात्मक अवदान* के परिप्रेक्ष्य में संस्थाध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे, महासचिव राजेश पाठक “प्रवीण” एवं राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों की पावन उपस्थिति में *स्व. प्रेम किशोर भार्गव सम्मान 2025* *(काव्य विधा)* से सम्मानित किया गया। सम्मान में अंगवस्त्र, मानपत्र, स्फटिक शिवलिंग, रुद्राक्ष, मोती माला एवं नगद धनराशि से सम्मानित किया गया। कादम्बरी सम्मान के अलंकरण प्रभारी श्री ब्रज किशोर भार्गव रहें। कार्यक्रम में देश के 14 प्रांतों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उडीसा, हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र , जम्मू-कश्मीर, गुजरात एवं दिल्ली के 127 साहित्यकारों को उनकी श्रेष्ठ कृतियों के आधार पर कादम्बरी सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ *गीता शर्मा ने अनेक शोध पत्र , काव्य संग्रह, ज्योतिष शास्त्र, अंक शास्त्र आदि में अपनी लेखनी चलाई है।* आप संस्कार भारती जिला इकाई कांकेर की अध्यक्ष, सर्जना महिला साहित्य समिति कांकेर की संस्थापक, राष्ट्रीय कवि संगम इकाई कांकेर के संरक्षक के दायित्व के साथ – साथ विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सम्मानीय अध्यक्ष, संरक्षक एवं मार्गदर्शक हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्याख्यान माला, शोधार्थियों को उचित मार्गदर्शन सतत मिलता रहता है। आपकी रचनाओं का पठन-पाठन, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केन्द्रों से सतत प्रसारण, विभिन्न समाचार पत्रों पर प्रकाशन आपकी विशिष्टता को दर्शाता है। आपकी लेखनी समाज को दशा एवं दिशा देने में सदैव तत्पर रहती है। डॉ गीता शर्मा के इस उपलब्धि हेतु कांकेर जिले के समस्त साहित्यिक संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित की हैं।

Express MPCG