मोर आवास मोर अधिकार का शिविर लगाकर हितग्राहियों से फार्म भरवाया

 

अभिषेक सिंह ठाकुर ✍️

भानुप्रतापपुर / भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के द्वारा आज वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में मोर आवास मोर अधिकार का शिविर लगाकर हितग्राहियों से फार्म भरवाया गया जिन लोगों का प्रधानमंत्री आवास अभी तक नहीं बना हुआ है ऐसे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों को बुला बुला कर उनसे फार्म भरवा गया कई हितग्राहियों ने अपनी दुख दर्द पीड़ा को बताया कि हम लोगों ने दो दो तीन तीन बार प्रधानमंत्री आवास के लिए फार्म भरे सर्वे भी हुआ पर आज तक हम लोगों का मकान क्यों नहीं स्वीकृति होकर नहीं आया है अभी तक नहीं बना है हम नहीं जान पा रहे हैं यह फार्म छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नाम आवेदन पत्र बना हुआ है शहरी इलाका एवं ग्रामीण इलाका दोनों जगहों पर फार्म भरवा कर जिले के अंतर्गत जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा उसके बाद पूरे राज्य का आवेदन एकत्रित कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हितग्राहियों के साथ ज्ञापन दिया जाएगा ताकि ऐसे गरीबी रेखा के जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों को भी पक्का मकान मिल सके प्रधानमंत्री आवास में 60 परसेंट की राशि केंद्र सरकार के द्वारा दी जाती है 40 परसेंट की राशि राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रतन सिंह चौहान पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर मंडल उपाध्यक्ष अरविंद जैन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संकेत नशीने वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद प्रत्याशी रही श्रीमती कांति मरकाम वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद राममिलन संध्या साहू सरबजीत विश्वास सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति युवा दल मौजूद रहा

Express MPCG