यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव
l दिनांक 18 नवंबर 2025 को हेड क्वार्टर कोसा नया रायपुर में टेरिटोरियल आर्मी की भर्ती होना है इसी को मध्यनजर रखते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा विकास नगर स्टेडियम में सुबह 6 बजे टेरिटोरियल आर्मी की भर्ती में जाने वाले युवकों को 1600 मीटर दौड़, पुल अप, 9 फीट गड्ढा कूदना और बैलेंसिंग का टेस्ट लिया गया l पूर्व सैनिकों के द्वारा निरंतर यह प्रयास किया जा रहा है कि कोण्डागाँव जिला से अधिक से अधिक संख्या में युवाओं का फोर्स में चयन हो पाए इसलिए सभी प्रकार के फोर्स की भर्ती प्रकिया के लिए लिए युवाओं को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण मुहैया कराया जा रहा है जिसमें युवक एवं युवतियों के अलावा ट्रांसजेंडर भी फिजीकल की ट्रेनिंग ले रहे हैं l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी पूर्व सैनिक सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक सूरज यादव, सदस्य पूर्व सैनिक रतिराम सोरी, पूर्व सैनिक राकेश धीवर और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियाँ उपस्थित रहे l
