*जन सहयोग के अभियान में पूर्व पालिकाध्यक्ष भी शामिल* ,,,,,,,,

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । समाज सेवी संगठन “जन सहयोग” द्वारा आज रविवार को विद्युत कार्यालय के समक्ष चलाए गए स्वच्छता अभियान में उस समय आश्चर्य और प्रसन्नता का एक साथ संचार हो गया, जब पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर भी एकाएक वहां पहुंचकर फावड़ा उठाकर श्रमदान करने लगे। “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा अन्य सभी उपस्थित समाज सेवकों ने पूर्व अध्यक्ष का स्वागत करते हुए प्रसन्नता प्रकट की । पूर्व अध्यक्ष ने भी “जन सहयोग ” के स्वच्छता अभियान तथा अन्य महत्वपूर्ण अभियानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा के लिए हम हमेशा उपलब्ध हैं। आप लोग जब चाहे बुला लीजिए। आज विद्युत कार्यालय के बाहर वर्षों से जमे हुए कचरे को समाज सेवकों ने पूर्ण रूपेण साफ किया और वहां स्थित पुराने बोरिंग नल का भी उद्धार कर दिया, जहां लोग कचरे-मलबे के कारण पानी लेने जा नहीं पाते थे । पूर्व पालिकाध्यक्ष की तरह पुराने समाज सेवक संत कुमार रजक महोदय भी लंबी बीमारी से स्वस्थ होकर 1 वर्ष पश्चात आज स्वेच्छा से सफ़ाई अभियान में पहुंच गए और श्रमदान भी किया। नगर निवासियों द्वारा प्रशंसित आज के इस अभियान में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा भूतपूर्व सैनिक टेश्वर जैन, धर्मेंद्र देव ,जितेंद्र प्रताप देव ,उद्यान विकास अधिकारी, आरबीएस बघेल, ओमकार देव, करण नेताम, संजय कुंजाम तथा संत कुमार रजक आदि वरिष्ठ समाजसेवियों ने अत्यंत सक्रियता के साथ भाग लिया।

Express MPCG