कोरर स्कूली ऑटो हादसे में एक मात्र बचे बच्चे ने भी अंततः तोड़ा दम

कोरर स्कूली ऑटो हादसे में एक मात्र बचे बच्चे ने भी तोड़ा दम

,✍️ योगेंद्र सिंह बैस, स्टेट हेड mpcg express

रायपुर ।  कांकेर जिले के कोरर हादसे में गंभीर घायलों में एक बचे बच्चे 8 वर्षीय गौतम मंडावी ने आज दम तोड दिया । उनका इलाज रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

गुरुवार को ट्रक और ऑटो में आमने सामने की भिड़ंत से 7 बच्चों की मौत हुई थी । वहीं ऑटो चालक का अभी इलाज चल रहा है.

 

बताया जा रहा कि गौतम के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रेक्चर हुआ था. 4 डाॅक्टरों की निगरानी में छात्र गौतम मंडावी का इलाज चल रहा था. उपचार के दौरान हरसंभव प्रयास करने के बाद भी उनकी जान नहीं बचा सके. इस हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया था और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए थे ।

Express MPCG